उत्तराखण्डहल्द्वानी

मायके में रह रही पत्नी को धमकाने के लिए दोस्तों के साथ पहुंचा पति, मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दहेजलोभी पति ने पहले विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला। अब मायके में जाकर उसे डरा-धमका रहा है। आरोप है कि वह दूसरा विवाह भी रचा चुका है। पति की हरकतों से आजिज विवाहिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

पुलिस को सौंपी तहरीर में राजपुरा स्थित मायके में रह रही मीनाक्षी ने कहा है कि उसका विवाह 23 मई 2017 को काशीपुर निवासी विशाल पुत्र संजय के साथ हुआ। आरोप है कि पति शराब का आदी था और आए दिन मारपीट करता रहता था। इसके चलते उसे गर्भावस्था में घर से निकाल दिया गया और स्त्री धन हड़प लिया। इसके बाद आरोपी पति राजपुरा में किराए में रहने लगा और उसने दूसरा विवाह कर लिया। आरोप है कि विशाल आए दिन उसे डरा-धमका रहा है। बीते दिवस भी वह अपने दोस्तों के साथ घर में घुस आया और धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *