उत्तराखण्डदेहरादून

इस शहर के मुख्य बाजार में पटाखा गोदाम में धधकी भीषण आग, अफरा-तफरी, तीन जिंदा जले

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। यहां सोमवार प्रातः पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इससे आस-पास अफरा-तफरी मच गई। आग ने एक के बाद एक दो गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दुकान के अंदर तीन कर्मचारियों के जिंदा जलने का समाचार मिला है। बहरहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

जानकारी के अनुसार शहर के मुख्य बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से दुकान के अंदर तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की घटना के बाद पूरे बाजर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एक गोदाम में आग लगने के बाद दूसरे गोदाम में भी आग फैल गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचगई है। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूत्रों ने बताया कि दोनों कर्मचारियों की हालत को देखते हुए हुए उन्हें रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *