उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

यहां जंगल में लगी आग ने लिया विकराल रूप, दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से पौड़ी शादी में शामिल होने आए दो युवक जंगल की आग में झुलस गए। इस दौरान दोनों की मौत हो गई।

ग्राम प्रधान सेडियागाड़ सुमन देवी व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज नौडियाल ने बताया कि घटना पौड़ी जिले के पोखरा ब्लॉक में सोमवार शाम की है। दोनों युवक कुलदीप कुमार (26) पुत्र दीनदयाल नौटियाल और विकास रावत (23) पुत्र महिपाल सिंह  दिल्ली से गांव घूमने के लिए और शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *