उत्तराखण्डपिथौरागढ़

यहां घरेलू विवाद ने निर्दयी चाचा ने भतीजे को धारदार हथियार से काट डाला

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में दिलदहला देने वाली घटना में चाचा ने अपने ही भतीजे की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी कोतवाली क्षेत्र की है। एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चिफलतारा में देर रात हयात सिंह पुत्र अर्मा सिंह ने मामूली विवाद पर अपने भतीजे नारायण सिंह के सर दराती से हमला कर घायल कर दिया सूचना सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल नारायण सिंह को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी घटना के बाद आरोपी चाचा हयात सिंह फरार हो गया। पुलिस ने टीम गठित कर हत्या के आरोपी चाचा हयात सिंह को कौली कन्याल पुल के पास से दराती के गिरफ्तार किया है।

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी और मृतक एक ही परिवार से हैं इनका पहले से कोई पुराना विवाद चल रहा है जिसको लेकर देर रात फिर से परिवार के बीच कहासुनी हो गई जहां चाचा हयात सिंह ने आवेश में आकर अपने सगे भतीजे नारायण सिंह के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक के पिता मथुरा सिंह के तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के पूछताछ में प्रथम दृष्टया पाया गया है कि पारिवारिक विवाद चल रहा था और विवाद में हत्या हुई है। हत्या के बाद से गांव में गम का माहौल है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *