उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

यहां विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ और अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। यहां विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित युवक उत्तर प्रदेश निवासी बताया जा रहा है। शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार को भूतनाथ मंदिर के पास से रूस निवासी एक महिला पर्यटक गुजर रही थी। तभी एक युवक महिला पर्यटक से पहले बातचीत कर दोस्ती करने का प्रयास करने लगा। लेकिन महिला पर्यटक उसे नजरअंदाज कर दिया। और वह आगे जाने लगी, लेकिन युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद युवक महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ पर उतारू हो गया।

महिला पर्यटक के विरोध करने पर युवक उस पर पत्थर मारने लगा, जिससे वह घायल हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हो-हल्ला कर दिया। तो अरोपी जंगल की ओर भाग गया। राहगीर विदेशी महिला पर्यटक को उपचार के लिए लक्ष्मणझूला राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

जिस पर लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाई ने पुलिस टीम के साथ आरोपी खोजबीन के लिए अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस ने जंगल में झाड़ियों में छिपे युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ तहसील के तीतरो कस्बा निवासी अनुज बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपी चार दिन पहले ऋषिकेश घूमने आया था और क्षेत्र में एक ही ठहरा था।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *