उत्तराखण्डदेहरादून

ब्रेकिंगः यहां बदमाशों ने बुजुर्ग महिला का गला रेता, घर में की लूटपाट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश की अस्थाई राजधानी दून से सनसनी खेज वारदात सामने आ रही है। यहां घर में अकेली रह रही वृद्घा की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि लूट के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः पुलिस को सूचना मिली कि  भंडारी बाग में लूट के बाद  75 साल की वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुंची एसपी सरिता डोबाल ने घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला इस मकान में अकेली रहती थी। महिला की तीन बेटियां हैं जो वसंत विहार में रहती हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में लगे भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

पुलिस के अनुसार घर के भीतर अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे होंगे और महिला के विरोध जताने पर बदमाशों ने उसका गला रेत दिया होगा। इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस वक्त चोर नल की टोंटियां और अन्य सामान ले गए थे। महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले हो मौत हो गई थी। महिला के पति ट्रांसपोर्टर का काम करते थे। बहरहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित किया पंचायत चुनाव कार्यक्रम, इस दिन होगा चुनाव
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24