उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीताल

यहां बारिश से उफनाए नाले में बही बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। उत्तराखंड के अधिकांश में इलाकों में हो रही बारिश से नदी-नाले उफनाने लगे हैं। यहां बारिश के बाद रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बह गई और पलट गई।

बस के बहते ही वहां चीख पुकार मच गई। यात्री बस के बहते ही किसी तरह उसके ऊपर चढ़ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला।

गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई। सभी को तिलमठ मंदिर में ले जाया गया। तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि बस दोपहर ढाई बजे रामनगर से डोन परेवा के लिए निकली थी। लगातार हो रही बारिश से बरसाती नाला उफान पर आ गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *