उत्तराखण्डक्राइमरामनगर

यहां सुबह शौंच को गए ग्रामीण पर झटका बाघ, मौत

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। दूरस्थ चुकुम गांव में सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। सूचना पर वन कर्मियों भी मौके पर पहुंच गये हैं।

जानकारी के अनुसार चुकुम गांव के 60 वर्षीय गोपाल राम ग्रामीण सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां पर एक बाघ ने उसे पर हमला कर दिया। बाघ ग्रामीण को खींचकर जंगल में ले गया जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की और सूचना वन कर्मियों को दी।

वन कर्मियों ने मौके पर जाकर घटना स्थल से कुछ दूरी पर जंगल के अंदर बाघ के कब्जे से शव बरामद किया। रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज की कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया मौके पर गस्त को बढ़ा दी गई है। बाघ के हमले में मारे गए ग्रामीण के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *