उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादूनमौत

यहां अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार, तीन लोगों की हुई मौत

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। देर रात सतपुली इलाके के  गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार देर रात सतपुली पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि गुमखाल के पास एक कार अनियंत्रित होने से अत्यधिक गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट एसडीआरएफ के निर्देशानुसार टीमें मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के पोस्ट सतपुली व श्रीनगर से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन में 04 लोग सवार थे जो गुमखाल बाजार से अपने घर की ओर जा रहे थे।

एसडीआरएफ जवानों द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यधिक दुर्गम मार्गों से होते हुए गहरी खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुंच बनाई। वाहन सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए 3 शवों को रोप स्ट्रैचर की सहायता से लगभग 500 मीटर गहरी खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया, जबकि चौथे लापता व्यक्ति की सर्चिंग की जा रही है। कार में चंद्रमोहन सिंह उम्र 62 वर्ष, दिनेश सिंह उम्र -63 वर्ष, कमल सिंह उम्र- 45 वर्ष, अतुल बिष्ट, उम्र- 40 वर्ष सभी निवासी गांव- देवदाली, ब्लॉक – जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल के निवासी बताए गए हैं।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *