उत्तराखण्डहल्द्वानी

यहां एक के बाद एक वाहनों में हाथ साफ कर रहे चोर, लोगों में दहशत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर में वाहन चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर एक के बाद एक वाहनों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस बार चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में स्वामी विहार, गौजाजाली निवासी रोहित केसरवानी ने कहा है कि उसने बीती 12 माच्र की रात अपनी बाइक संख्या यूके04एम-6964 घर के बाहर खड़ी की थी।

देर रात अज्ञात चोरों ने बाइक में हाथ साफ कर लिया। घटना का पता अगली प्रातः चला। उसने बाइक की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *