उत्तराखण्डएक्सीडेंटमौतहल्द्वानी

हल्दूचौड़ निवासी भाजपा महामंत्री सचिन जोशी की सड़क हादसे में मौत, शोक की लहर

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। हल्दूचौड़ निवासी भाजपा महामंत्री सचिन जोशी की कार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में सचिन की मौत की खबर है। इससे जहां संगठन में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योलिकोट के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात स्विफ्ट कार संख्या यूके05ए-8445 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य किया गया। लेकिन तब तक कार सवार भाजपा महामंत्री सचिन कुमार जोशी पुत्र भुवन जोशी निवासी पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ‌दिया है।

इधर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सचिन जोशी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ,हेमचंद दुर्गापाल,बीडी खोलिया,गोपाल दत्त जोशी, विजय खोलिया, अमित पांडे, मनोज भट्ट, रिंकू पाठक, भैरव खोलिया, देवकी नंदन पाठक, धर्मानंद खोलिया सहित क्षेत्र के तमाम लोग शामिल हैं। वहीं इधर कांग्रेस के युवा नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नितिन पंत ने भी भाजपा महांमत्री सचिन जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *