उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी: सौतेले पिता ने 8 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी के समीपवर्ती कालाढूंगी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सौतेले पिता पर अपनी ही 8 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।

 पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती, ₹50 लाख की ठगी में बदली! STF की बड़ी कार्रवाई

कालाढूंगी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार की शाम उसके पति ने बेटी को बाजार घुमाने ले गया था। देर रात बेटी रोती हुई वापस आई। जब महिला ने पति से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बेटी से पूछताछ और जांच-पड़ताल करने पर महिला को दुष्कर्म का संदेह हुआ। आरोपित ने महिला को भी धमकी दी, जिसके बाद उसने थाने में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें -  प्यार, शक और खून! रिश्तों का खूनी अंत, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कालाढूंगी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया, “आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड से विदा हुआ मानसून, इस बार 22% ज्यादा बारिश ने बढ़ाई तबाही
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group