उत्तराखण्डएक्सीडेंटरामनगर

उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसे: नैनीताल जिले में फिर बस दुर्घटना, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां बीती रात एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस रामनगर से देहरादून जा रही थी।

घटना टांडा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-309 पर उस समय हुई जब सामने से आ रही एक कार को बचाने की कोशिश में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस एक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

बस में कुल 16 यात्री सवार थे, जिनमें से 12 लोग घायल हो गए हैं। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद पास के एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। शीशे तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और उन्हें एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में क्रेन की सहायता से बस को सड़क से हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल किया गया।

यह भी पढ़ें -  यहां वेंडिंग प्वाइंट में लगी आग, पांच वाहन जलकर खाक, लाखों की क्षति

हादसे में शामिल बस उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की है, जो रामनगर डिपो से देहरादून के लिए नियमित रूप से संचालित होती है।

संभागीय परिवहन अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही या वाहन की तकनीकी खराबी सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। सभी यात्रियों की पहचान की जा चुकी है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने देवाधिदेव से मांगी प्रदेश की खुशहाली और शांति की प्रार्थना
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group