उत्तराखण्डएक्सीडेंटमौतहल्द्वानी

श्रमिक की ‌तीसरी मंजिल से गिरकर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पीलीकोठी में तीसरे मंजिल पर काम कर रहा एक श्रमिक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूल रूप से पश्चिमी बिहार का रहने वाला रंजीत पुत्र हीरा लाल मुखिया अपने परिवार के साथ कुसुमखेड़ा में किराए पर रहता है। वह पिछले दो सप्ताह से हरेंद्र यादव श्यामा गार्डन वालों के यहां काम कर रहा था। गुरूवार को वह तिसरी मंजिल  पर काम कर रहा था कि अचानक वह गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर श्रमिक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने रंजीत को मारने का आरोप लगाया है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *