उत्तराखण्डदेहरादून

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से ली जोशीमठ में भू धंसाव की स्थिति पर जानकारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से जनपद चमोली के जोशीमठ में भू धंसाव की स्थिति पर जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जोशीमठ में भू धंसाव क्षेत्र में संचालित राहत व बचाव कार्यों और नागरिकों की सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रभावितों की सुरक्षा व पुनर्वास हेतु उठाए गए कदमों एवं समस्या के समाधान हेतु तात्कालिक तथा दीर्घकालिक कार्य योजना की प्रगति की भी जानकारी भी दी। राज्यपाल ने कहा कि भू धंसाव क्षेत्र में निवासरत लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है जिसे ध्यान में रखा जाए। इसके साथ ही प्रभावितों के अस्थायी पुनर्वास का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। प्रभावित हुए लोगों को ठंड व मौसम बिगड़ने की स्थिति में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें -   "सितार का सितारा" कार्यक्रम में उभरते सितार वादकों की धमक

राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा अभी तक उठाए गए त्वरित कदमों पर संतोष जताते हुए इस कार्य में लगे सभी लोगों की सराहना की। इससे पहले राज्यपाल ने मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधू से भी मुलाक़ात कर जोशीमठ में भू धंसाव क्षेत्र में संचालित राहत व बचाव कार्यों और नागरिकों की सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव से जुड़ी सभी एजेंसियों का समन्वय सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेपरि है। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से अन्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी वार्ता की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: आश्वासन पर बाजार बंद का फैसला वापस
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24