उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

रिटायर्ड उपनिदेशक के घर से लाखों का माल समेट ले गए चोर, शक के आधार पर बजरंग दल के नेता से पूछताछ

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। पुलिस ने उप निदेशक के घर हुयी चोरी के मामले में स्थानीय बजरंगदल के प्रमुख नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस द्वारा चोरी के मामले की जांच की जा रही है।

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत आई आई टी रोड का है। घटना की बाबत थानेदार बारू सिंह चौहान ने बताया कि गत 1 अप्रैल को केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के रिटाॅयर्ड उप निदेशक नरेन्द्र वर्मा के घर लगभग 40 लाख रूपये की चोरी हुयी थी। उक्त चोरी में स्थानीय बजरंगदल के वरिष्ठ नेता के दोस्त पर चोरी का सन्देह वादी नरेन्द्र वर्मा ने जताया। इसी चोरी की बाबत बीती रात पुलिस ने बजरंगदल नेता को हिरासत में लेने के बाद उससे चोरी की बाबत पूछताछ की।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *