उत्तराखण्डहल्द्वानी

धोखाधड़ीः महिला को झांसे में लेकर ठग डाली लाखों की रकम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक महिला से लाखों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में आनन्दपुरी फेज-2 नवाबी रोड निवासी महिला ने कहा है कि वर्ष 2021 में आवास विकास रहने वाली उसकी सहेली सुषमा हलदार ने उसे लोन दिलाने के लिए रामकिशन नामक व्यक्ति से बात कराई। रामकिशन ने उसे बैंक ऑफ बड़ौदा में 7 करोड़ की ओडी लिमिट बनाने का भरोसा दिलाया। बताया कि इसके ऐवज में 55 लाख रूपये खर्च होंगे। इस बीच उसने रामकिशन के कहने पर मनोज कुमार नामक सख्श के बैंक खाते में अलग-अलग किश्तों में 1.8 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद उसे अलग-अलग लोगों को फर्जी बैंक अधिकारी बनाया गया और पैसों की डिमांड की जाती रही। इसी तरह आरोपी उसे अब तक करीब 40 लाख की रकम ऐंठ चुके हैं। ठगी का एहसास उसे तब हुआ, जब वह बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंची। इस मामले में पीड़िता ने रामकिशन, संजय कुमार उर्फ संदीप, राकेश कुमार, रिंकू सोंलकी अमित, दीपक गुप्ता, आशा देवी पत्नी संजय कुमार और देवेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *