उत्तराखण्डहल्द्वानी

सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। महाशिवरात्रि के अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार की सद्बुद्धि को लेकर पटेल चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। उनके साथ कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा की युवाओं के ऊपर लाठीचार्ज करने, भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक, लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार की सद्बुद्धि खो गई है। ऐसे में सरकार को सद्बुद्धि आए और वह सही तरीके से राज्य हित में फैसले लें, इसको लेकर आज उनके द्वारा शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इस दौरान हेमंत बगड़वाल, बहादुर सिंह बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, मयंक भट्ट, गिरीश पाण्डे, जगमोहन बगड़वाल, विनोद कुमार, गीता बहुगुणा, रेखा जोशी, कमला तिवारी, राकेश बेलवाल, हेम पाण्डे, कौशलेन्द्र भट्ट, योगेश कबडवाल सहित अन्य कंग्रेसजन मजूद रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *