उत्तराखण्डहल्द्वानी

दहेज की खातिर एक और विवाहिता प्रताड़ित, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने पुत्री के ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में तीनपानी, गौजाजाली निवासी तोता राम पुत्र खड़क सैन ने कहा है कि उसकी पुत्री सुनीता का विवाह 14 अप्रैल 2021 को रूद्रपुर में रहने वाले रोहित पुत्र बुध सैन के साथ हुआ। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी कांग्रेस ने गांधी-शास्त्री को किया नमन, कहा- आज जनता के अधिकार खतरे में हैं

ससुरालियों के प्रताड़ना से आजिज आकर उसकी पुत्री मायके में रह रही है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  स्कूल में भीषण आग! उठते धुएं से मचा हड़कंप, भारी नुकसान
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24