उत्तराखण्डक्राइमदेहरादूनमौत

पांच दिन पहले भाई ने दिया था नहर में धक्का, पुलिस ने बरामद किया शव

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। पांच दिन पहले गंगनहर में डूबे युवक का शव गुरूवार को मंगलौर पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस बाबत उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

घटना की बाबत कोतवाल मंगलौर मनोज मैनवाल ने बताया कि गत 14 मई 2023 को ग्राम माल्ली थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर निवासी शोएब व आवेश यहां कलियर में घूमने आये थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों भाईयों में आपसी विवाद हो गया था,

जिसके चलते 17 वर्षीय शोएब ने अपने बड़े भाई आवेश को कलियर के बाजूहेडी पुल से गंगनहर में धक्का दे दिया था। आज सुबह मंगलौर पुलिस ने आवेश के शव को ग्राम ताशीपुर स्थित छोटी गंगनहर से बरामद कर लिया है और इस बाबत आवेश के परिजनों को सूचना दे दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *