उत्तराखण्डतबादलादेहरादून

उत्तराखंड में व्यापक फेरबदल, आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखण्ड में वृहद स्तर पर अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जिनमें अधिकतर 17 आईएएस, 7पीसीएस तथा एक आईआरटीएस अधिकारी शामिल है। नए पुराने तैनाती सहित सूची संलग्न है।

शासन ने आज प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। 11 आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारी बदल दिए गए हैं। रुद्रप्रयाग के एडीएम वीर सिंह बुदियाल और स्मार्ट सिटी के एसीईओ श्याम सिंह राणा को नई जिम्मेदारी दी गई है। वीर सिंह बुदियाल को देहरादून बुलाया गया है। बुदियाल को नगर निगम देहरादून का मुख्य नगर आयुक्त बनाया गया है। जबकि श्याम सिंह राणा को रुद्रप्रयाग को अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा पीसीएस अधिकारी दयानंद सरस्वती से हरिद्वार नगर आयुक्त की जिम्मेदारी वापस ले ले गई है। उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया गया है।

पीसीएस अधिकारी ललित नारायण मिश्रा से मुख्य विकास अधिकारी चमोली की जिम्मेदारी वापस ली गई है। उन्हें शहरी विकास विभाग में निदेशक बनाया गया है। अभी तक जीएमवीएन की जिम्मेदारी संभाल रहे अनिल सिंह कों परिवहन विभाग में महाप्रबंधक बनाया गया है। वहीं शासन ने शासन ने मनुज अग्रवाल, संदीप तिवारी, वरूण चौधरी, अभिनव शाह, नंदन कुमार, दिवेश शाशनी, डा. दीपक सैनी, अशोक पाण्डेय, डा. ललित नारायण पाण्डे, श्याम सिंह राणा, वीर सिंह बुदियाल, अर्निल गर्ब्याल, दयानंद सरस्वती, आशीष भटगई, भवान सिंह चलाल, राजकुमार पाण्डे, रविन्द्र कुमार, अनिल शुक्ला, वरूणा अग्रवाल, अनामिका, आशीष् मिश्रा, स्मृता परमार, गरिमा रौंकली, उमेश नारायण, हरीश रैरटोलिया को कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *