उत्तराखण्डहल्द्वानी

भाजपा के कालाढूंगी और लालकुआं विस के ग्रामीण मंडलों का विस्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भाजपा ने कालाढूंगी और लालकुआं विधान सभा के ग्रामीण मंडलों का विस्तार किया है। जिसमें कालाढूंगी के 160 बूथ और 28 शक्ति केंद्रों का पुर्नगठन किया गया है। जबकि लालकुआं विस क्षेत्रों के 83 बूथों और 12 शक्ति केंद्रों को दो भागों में बांटा गया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर कालाढूंगी विधान सभा के अन्तर्गत ग्रामीण मंडल हल्द्वानी पश्चिमी का पुर्नगठन किया गया है। जिसे 160 बूथों व 28 शक्ति केंद्रों को तीन भागों में विभाजित किया गया है। इसी तरह लालकुआं विधान सभा के अंतर्गत हल्द्वानी पूर्वी मंडल ग्रामीण के 83 बूथों व 12 शक्ति केंद्रों का पुर्नगठन कर दो भागों में विभाजित किया गया है। जिसमें लामाचैड़ मंडल के 50 बूथ, 9 शक्ति केंद्र, बिठौरिया मंडल के 53 बूथ व 9 शक्ति केंद्र और मुखानी मंडल के 57 बूथ व 10 शक्ति केंद्र, जबकि लालकुआं विधान सभा के गौलापार मंडल के 57 बूथ, 6 शक्ति केंद्र और हल्दूचैड़ मंडल के 56 बूथ और 12 शक्ति केंद्र शामिल हैं।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *