उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

बुजुर्ग मां को मारते-पीटते हैं पुत्र और बहू, सास देती है धमकी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वृद्घा ने पुत्र व बहू पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में कारखाना बाजार निवासी बीना गुप्ता ने कहा है कि उसका पुत्र दीपक गुप्ता और बहू आरती गुप्ता आये दिन उसके व अन्य परिवारजनों के साथ गाली गलौज करते रहते हैं। इतना ही नहीं बात-बात पर मारपीट की जाती है। दोनों उसकी पुत्री के चरित्र पर भी झूठे आरोप लगाते हैं।

आरोप यह भी है कि उसके पुत्र की सास सुनीता गुप्ता निवासी फिरोजपुर, पंजाब भी उसे आये दिन फोन पर जान से मारने की धमकी देता रहता है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *