उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीतालमौत

नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबा युवक, एसएसबी जवानों ने निकाला शव

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। चम्पावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत में स्थित पंचेश्वर में दुखद हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान जाख (चमदेवल) गांव के 19 वर्षीय युवा सचिन बिष्ट पुत्र मदन सिंह की सरयू नदी में डूब गया।

सचिन के साथियों ने हल्ला मचाया तो मौके पर एसएसबी के जवान पहुंचे और उन्होंने सचिन को नदी से निकालकर 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा। जहां डॉ. प्रिया नगरकोटी ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. प्रिया ने कहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले सचिन की मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि चिकित्सक के मृत घोषित किए जाने के बावजूद सचिन के परिजन उसे लेकर चम्पावत जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर भी उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके परिजन मायूस होकर पूरी तरह टूट गए। जानकारी के मुताबिक जाख गांव के चार पांच युवा सरयू नदी में नहाने आए थे।

ग्रामीणों के द्वारा युवाओं को नहाने के लिए मना भी किया गया था पर युवा नहीं माने और नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि सचिन ने एसएससी की रिटन व फिजिकल की परीक्षा पास करली थी। परसों ही उसका जनेऊ संस्कार हुआ था। युवा सचिन की मौत से परिवार व गांव में कोहराम मच गया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *