उत्तराखण्डदेहरादूनमौत

यहां थम नहीं रहा डेंगू का डंक, अस्पताल में भर्ती युवती की मौत पर हंगामा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। यहां दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती डेंगू पीड़िता की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। प्रबंधन पर गलत इंजेक्शन देने और शव गायब करने का आरोप भी है।

दून में डेंगू की रोकथाम के लिए किए गए प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही इससे लगातार मौतें भी सामने आ रही हैं। इधर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक युवती की बुधवार को मौत हो गई।  शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, जौनसार निवासी निशा डेंगू बुखार से पीड़ित थी। अधिक बुखार के चलते उसे सहिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती की प्लेटलेट्स 24 हजार तक पहुंच गई थी।

इसके बाद उसे ग्राफिक एरा अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया था। परिजनों ने का आरोप है कि नर्स ने इंजेक्शन लगाया और तुरंत ही निशा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शव को वार्ड में न देख परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर शव को गायब करने का अरोप लगाया। वहीं, युवती की मौत के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अस्पताल में इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *