उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

चोरों ने इस नर्सिंग होम में बोला धावा, मोबाइल फोन और नगदी पर हाथ साफ

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। अज्ञात चोरों ने एक नर्सिंग होम के गेट से अन्दर घुसकर कमरे की जाली काटकर 3 मोबाईल चुरा लिये। नर्सिंग होम के चिकित्सक ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमां दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत रेलवे रोड का है। घटना की बाबत कोतवाल बी एल भारती ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने अभिलाषा नर्सिंग होम से एक नोकिया का मोबाईल तथा 2 सैमसंग कम्पनी के मोबाईल व कुछ नगदी चोरी कर ली।

पुलिस ने नर्सिंग होम के चिकित्सक चन्द्र शेखर ग्रोवर की तहरीर पर मुकदमां दर्ज करके चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *