उत्तराखण्डहल्द्वानी

विवाहिता ने पति पर मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में शीशमहल निवासी कविता कपकोटी ने कहा है कि वर्ष 2017 में विवाह होने के उपरांत ही पति सुरेंद्र सिंह कपकोटी पुत्र दरबार सिंह कपकोटी निवासी कपकोट उसका उत्पीड़न करने लगा। बात-बात पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। साथ ही वह किसी अन्य युवती के साथ रहने लगा। आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। इतना ही नहीं पीड़िता ने स्वयं के साथ ही अपने परिवारजनों को भी आरोपित पति से जानमाल का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *