उत्तराखण्डचुनावहल्द्वानी

कांग्रेस ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का किया ऐलान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में जिला पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए रामगढ़ क्षेत्र की पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए देवकी बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है।

शनिवार को हल्द्वानी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दावा किया कि कांग्रेस को इन चुनावों में स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव में हस्तक्षेप करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भारी बारिशः यहां कार पर गिरा बड़ा पत्थर, कई शहरों में हुआ जलभराव

यशपाल आर्य ने कहा, “भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। पार्टी धनबल और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। अधिकारियों को चेतावनी दी जाती है कि वे सत्तारूढ़ दल के एजेंट के रूप में काम न करें।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण व्यवस्था में मनमानी कर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। आर्य ने हाल ही में हुए पंचायत चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है और भाजपा का जनाधार लगातार कम हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  मंडी में भ्रष्टाचार उजागर, प्रभारी सचिव और सहायक निलंबित

इस मौके पर कांग्रेस की ओर से कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट और पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा नेगी और देवकी बिष्ट भारी मतों से जीत हासिल करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव भाजपा के खिलाफ जनता के असंतोष का संकेत बनेगा और 2027 के विधानसभा चुनाव की दिशा भी तय करेगा।

यह भी पढ़ें -  मानसून की तेज़ रफ्तार से बढ़ी चिंता, अगले 5 दिन रहिए तैयार
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group