उत्तराखण्डहल्द्वानी

भर्ती घोटाले में कांग्रेस कर रही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीतिः प्रकाश रावत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने भर्ती घोटाले में कांग्रेस पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने का आरोप लगाया है। कहा है कि भाजपा में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं जो राज्य के संसाधन और बेरोजगारों के हकों पर डाका डाल रहे हों। जबकि कांग्रेस में ऐसे लोग सदैव सम्मानित होते रहते हैं। कांग्रेस भर्ती घोटाले में जिस व्यक्ति का नाम ले रही है, उसे भाजपा पहले ही निष्काषित कर चुकी है। भविष्य में भी ऐसे किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जायेगा। क्योंकि भाजपा अनुशासन के बूते आज दुनिया का सबसे बड़ा दल है।

रावत ने कहा कि पूर्व में भर्ती घोटाले हुए उनको लेकर स्वीकारोक्ति करने वाले कांग्रेस में आज भी पूजनीय और गांधीवादी चेहरे के रूप में पहचान रखते हैं। कांग्रेस में उनके कारनामों को लेकर मतभेद हैं। लेकिन कांग्रेस इस पर चुप्पी साधती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार चरम पर रहा है और आज वही कांग्रेसी उपदेशक बने हुए हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत का कार्यकाल अराजकता का रहा और भर्ती घपलों से लेकर राज्य के संसाधनों की लूट तक उस काल में रही और आज जो भी मामले समाने आ रहे वो सभी कांग्रेस द्वारा लगाये पेड़ के फल है उसी पेड़ को जड़ से उखाड़ने का संकल्प मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया है। कांग्रेस कार्यकाल के आज भी कई मामले सीबीआई, ईडी समेत अन्य एजेंसियों के पास जांच चल रही है।

भाजपा प्रवक्ता रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकारों में अराजकता का इतिहास रहा है। पहली निर्वाचित कांग्रेस सरकार में थोक के हिसाब से बांटी गयी लाल बत्तियों में बैठे माननीयों ने जिस तरह से सड़कों पर तांडव मचाया, वह किसी से छिपा नहीं है। उस काल के माननीय आज भी किसी न किसी कारनामे में संलिप्त मिल जाते हैं। लेकिन वह आज भी कांग्रेस का गौरव बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बिना किसी काल खंड को देखकर सभी मामलों की जांच कर रही है और भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *