उत्तराखण्डनैनीतालराजनीतिहल्द्वानी

सीएम की चेतावनी, उत्तराखंड में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लैंड जिहाद

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी। अवैध कब्जों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि स्वयं अवैध कब्जे हटा लिए जाए, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएम धामी ने कहा कि राज्य में जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है, उसके लिए भी स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी।

कालाढूंगी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में लैंड जिहाद बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जिस स्थान पर भी कब्जे हैं उसे लोग स्वयं ही हटा लें। सरकार किसी के खिलाफ नहीं है। सीएम ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि यदि अवैध कब्जे नहीं हटाए गए, तो कार्रवाई की जाएगीइससे पूर्व सीएम धामी ने कालाढूंगी में 95 करोड़ की योजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

उन्होंने कालाढूंगी में उप मंडी की स्थापना,  चकुलवा में  निहाल नदी पर टू लेन पुल, कोटाबाग में हनुमान मंदिर का  सौंदीयकरण समेत अन्य घोषणा की।वहीं, पत्रकारों से वार्ता में वन विभाग में चल रहे विवाद मामले में सीएम ने कहा कि मामले में कोर्ट का फैसला आ गया है। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि राज्य में जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है, उसके लिए भी स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *