उत्तराखण्डजन-मुद्देदेहरादून

सीएम धामी का साफ संदेश: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, कार्रवाई जारी रहेगी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और जनता में जागरूकता फैलाने के लिए जन जागरुकता कार्यक्रम शुरू किया गया। सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सतर्कता – हमारी साझा जिम्मेदारी’ थीम के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान प्रदेशभर में राज्य स्थापना दिवस 09 नवंबर 2025 तक चलेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा भी दिलाई। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन को पारदर्शी, उत्तरदायी और जन-केंद्रित बनाया जाएगा। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन भारत की एकता और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित था।

यह भी पढ़ें -  गंगोत्री में शीतकाल का आगाज़: मां गंगा की डोली मुखबा गांव रवाना

सीएम धामी ने बताया कि सतर्कता विभाग ने राज्य गठन के बाद 339 भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि पिछले तीन वर्षों में 78 भ्रष्टाचारियों और अन्य मामलों में 27 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टोल-फ्री नंबर 1064 के माध्यम से बीते तीन वर्षों में लगभग 10,000 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कई मामलों में ट्रैप और खुली जांच की गई।

यह भी पढ़ें -  दीपावली से पहले नैनीताल में खाद्य सुरक्षा का बड़ा ऑपरेशन, मिलावटखोरों पर शिकंजा

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, काम में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इसे एक व्यापक अभियान के रूप में प्रदेश में लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में दिलाई गंगा शपथ
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group