उत्तराखण्डजन-मुद्देदेहरादून

सीएम धामी ने पंडित दीनदयाल के विचारों को बताया उत्तराखंड विकास की ताकत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क, देहरादून में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें “गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित महान चिंतक” बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय की शिक्षाएं और जीवन मूल्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अंत्योदय यानी समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की जो अवधारणा दी, वही आज हमारी विकास नीतियों की दिशा तय कर रही है।”

यह भी पढ़ें -  पहाड़ों में खतरे से पहले अलर्ट: उत्तराखंड तैयार कर रहा है नया सुरक्षा कवच

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को धरातल पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ‘अंत्योदय’ की भावना को नीति और क्रियान्वयन का हिस्सा बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  मां नंदा-सुनंदा के स्वागत में कुमाऊं हुआ भक्तिमय, प्रतिमाएं स्थापित

इस अवसर के उपरांत मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में कुदरत का कहर! बह गए पुल, टूटी सड़कें, घर तबाह
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group