इवेंटउत्तराखण्डपर्वहल्द्वानी

आयी गई फाग संभालो चुनरिया…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा आयोजित तृतीय होली महोत्सव प्रतियोगिता एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया जिसमें अनेकों टीमों ने होली गायन वादन एवं स्वांग के माध्यम से संदेशात्मक होली का प्रदर्शन कर लोगों का मन मुग्ध किया। साथ ही प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने फूलों की होली का भरपूर आनंद भी लिया।

होली प्रतियोगिता महोत्सव का आयोजन मां जगदंबा बैंक्विट हॉल मुखानी रोड में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का  शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ। दीप प्रज्वलन मैं जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया,रेनू अधिकारी,हरीश पाठक,नवीन पंत,सुमित्रा प्रसाद,ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया। तत्पश्चात गणेश वंदना की प्रस्तुति चेतना सनवाल द्वारा की गई फिर  होली प्रतियोगिता शुरू हुई और एक एक कर टीमों द्वारा अपना प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें -  दुग्ध संघ की दुष्कर्म पीड़ित महिला को मिले सम्पूर्ण न्याय, कांग्रेस ने फूंका पुतला

सर्वप्रथम टीम द्वारा शिव शक्ति उऊंचापुल,नैनी महिला जागृति संस्थान नैनीताल,गौरा माहेश्वरी सी एम टी,होली राधिका ग्रुप,शिव संगठन पीलिकोठी,महिला होली दल,मधुबन होली,जय इस्ट कृपा होली आदि 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। होली टीमों ने विभिन्न तरह के होली गीतों जैसे आयी गई फाग संभालो चुनरिया…..,बसंत ऋतु हो अलबेली सबको मुबारक होली…..,आयी रे बसंत बाहर सखी मोहे अति मन भाए…..आदि अनेकों होली  और स्वांगों के साथ सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें -  पांच साल की बच्ची से रेप, आरोपी को कोर्ट ने सुनाया कठोर कारावास

इस दौरान बेला तोलिया,रेनू अधिकारी,सुरेश भट्ट,अनिल कपूर,पुष्पा भट्ट,हरीश पाठक,मंजू सनवाल,शीला भट्ट,हेमा जोशी,मीना शाही,बबीता टकवाल,रामा जोशी,गीता बेलवाल, वर्षा टंडन,महेंद्र सिंह अधिकारी,प्रकाश हर्बोला,सरोज आनंद जोशी,शोभा बिष्ट,कार्तिक हरबोला, पांडे,हुकुम सिंह कुंवर,विनोद दानी,मुकुल बलूटिया, डी के पंत,मनीष पॉल,पंकज गुंबर,नेत्र बल्लभ जोशी,पिंकी डिमरी,हरीश पांडे,हिमांशु मिश्रा,अरुण सिंह,नवीन शर्मा,प्रतिभा जोशी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  जंगल में खेल रहे आठ जुआरी गिरफ्तार, ढ़ाई लाख बरामद

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24