उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट विस्तार पर चुप्पी तोड़ी, कहा- शुभ मुहूर्त आएगा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महीने से चल रही कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि शुभ मुहूर्त आने पर सभी को बदलाव के बारे में पता चल जाएगा। मुख्यमंत्री धामी यह बयान दून मेडिकल कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए दिया।

मुख्यमंत्री से जब कैबिनेट में फेरबदल के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर बहुत दिनों से चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “आप लोग पिछले एक महीने से इस पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है। धन सिंह भी यहीं हैं और मैं भी यहीं हूं। शुभ मुहूर्त आ जाएगा और आपको पता लग जाएगा।”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मेडिकल क्रांति: हर गांव तक पहुंचेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा

उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण चौथा स्तंभ बताया और अपेक्षा जताई कि पत्रकारिता की प्रमाणिकता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार मीडिया द्वारा बिना प्रमाण के किसी विषय पर चर्चाएं की जाती हैं, जिनसे मीडिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें -  फायरिंग केस का आरोपी बना 'स्टार', मूंछ ताव की तस्वीर पर गिरी गाज, ASI निलंबित

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के त्यागपत्र के बाद से प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई थीं। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान भी इसे कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा गया था, और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी खबरें भी खूब प्रसारित हो रही थीं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि एक महीने में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में जांच आयोग की जनसुनवाई: परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर चर्चा
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group