उत्तराखण्डचम्पावतजन-मुद्दे

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर की कई अहम घोषणाएं

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन भाइयों के लिए बहनों के प्यार और स्नेह की अभिव्यक्ति और उनके बीच अटूट बंधन को दोहराने का प्रतीक है। सभी को इस पावन पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। 

 मुख्यमंत्री श्री धामी को बहनों ने बांधी स्नेहरूपी राखियां और की उनकी दीर्घ आयु की कामना की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिला लाभार्थियों को सम्मानित किया। चंपावत जिले में विकास हेतु विधानसभा चंपावत के लिए कुल लागत 3916.85 लाख की कुल 26 योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। 13 योजनाओं (लागत 2510.95 लाख) लोकार्पण एवं 13 योजनाओं (लागत 1405.90 लाख) शिलान्यास किया।

जिला खनन न्यास निधि से पशुपालन विभाग को एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई तथा पुलिस विभाग को आपदा प्रबंधन अंतर्गत तीन मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई। श्री धामी द्वारा हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें -  दुग्ध संघ की दुष्कर्म पीड़ित महिला को मिले सम्पूर्ण न्याय, कांग्रेस ने फूंका पुतला

मुख्यमंत्री ने जनपद के अमोड़ी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पांच घोषणाएं की। कहा कि प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है। आज की मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर भी अंकित कर रही हैं।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की बधाइयां व शुभकामनाएं दी आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखियां बांध कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में सभी को बहन-भाई के बीच स्नेह,अटूट विश्वास,अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आई बहनों का मैं हृदय की गहराईयों से विशेष धन्यवाद करता हूं, जो आपने मुझे अपने भाई के रूप में इतना स्नेह दिया। यह त्योहार भाई–बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, साथ ही रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है।

यह भी पढ़ें -  युवकों ने किया युवतियों का पीछा, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने दबोचे

मुख्यमंत्री श्री धामी ने महिलाओं व बहनों को उनकी रक्षा करने के साथ ही उनके हितों के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की बात कही।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री धामी का जनपद आगमन पर जिलाधिकारी नवनीत पांडेय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय महिलाओं,आम जनता द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति राय, चंपावत ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, रेनू देवी, दीपा जोशी, किरण बोहरा, नेहा चौहान सहित अन्य महिलाओं द्वारा श्री धामी की कलाई में रक्षा सूत्र बांध कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर डिग्री कॉलेज अमोड़ी की छात्राओं, राजकीय इंटर कॉलेज तथा पीडीपी की छात्राओं तथा सांस्कृतिक दलों द्वारा स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित पिरूल, ऐपण, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों व अन्य निर्मित उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे जनपद की माताएं व बहने जहां एक ओर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही हैं, वहीं अन्य स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें भी आर्थिकी में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  इस जिले में एसएसपी ने बदले इंस्पेक्टर और दरोगाओं के दायित्व
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group