उत्तराखण्डहल्द्वानी

बजट से महंगाई, बेरोजगारी व गरीबी बढ़ना तयः यशपाल आर्य

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के बजट 2023 से महंगाई, बेरोजगारी व गरीबी बढ़ना तय है। शिक्षा बजट घटाकर 2.64 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2 प्रतिशत से घटाकर 1.98 प्रतिशत करना भी हानिकारक है। इस बजट से बटा बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, गगनचुंबी महगाई, और छोटे मझोले उद्योगों के अस्तित्व पर प, संकट आ जाएगा। इन सबके लिए बजट में कुछ भी नहीं। कृषि, पब्लिक हेल्थ, शिक्षा, मनरेगा, फूड सिक्यूरिटी व सामाजिक सरोकारों, जन कल्याण के बजट आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में किए गए।

कहा कि यह किसान-मजदूर, गरीबों, पिछड़ों, दलितों आदिवासियों के लिए खतरे की घंटी है। मध्यम वर्ग को शहद में लिपटी कड़वी गोलियों के अतिरिक्त कुछ नहीं दिया है। आयकर सुधार उस नयी व्यवस्था में जिसमें छूट देने के प्रावधान नहीं है। अमृत काल में उद्योगपतियों को ओर रियायतें लेकिन असंगठित क्षेत्र की उपेक्षा जारी है। बजट से 2023 से महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी का बढ़ना तय है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *