उत्तराखण्डराजनीतिहल्द्वानी

भाजपा की तानाशाही लोकतंत्र के लिए खतरा, 2027 में मिलेगा जवाब: सुमित हृदयेश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नैनिताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई अराजकता और विधानसभा सत्र की मनमानी लोकतंत्र के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को जनता ने गंभीरता से लिया है और 2027 के विधानसभा चुनावों में इसके ऐतिहासिक परिणाम सामने आएंगे।

विधानसभा के मानसून सत्र से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुमित हृदयेश ने भाजपा पर “वोटों की डकैती” और “लोकतंत्र की हत्या” जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा,

यह भी पढ़ें -  दीपक मित्तल पर दर्ज हुआ 9वां धोखाधड़ी केस, पुलिस ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस 

“जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा खुलेआम की गई गुंडई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। यह देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटना है।”

उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र को मात्र डेढ़ दिन में समाप्त करना विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश थी, और यह लोकतंत्र का सीधा मज़ाक है। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर विपक्षी विधायकों के साथ की गई बदसलूकी और मारपीट भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को उजागर करती है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: नदी में युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी और एक बड़ा जनांदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की जनता भाजपा के “बिहार मॉडल” के खिलाफ लामबंद हो रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने सरदार सतनाम सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव बनाए गए राजकुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शोभा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पूर्व दर्जा मंत्री सुहैल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवध विहारी शर्मा, बहादुर बिष्ट, गिरीश पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  अवैध मदरसों के खिलाफ हाईकोर्ट ने दिया कड़ा निर्देश
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group