उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग, यूपी के गोंडा में चंडीगढ़ /डिब्रूगढ़ एक्सप्रैस हुई दुर्घटना ग्रस्त, पटरी से उतरे कई डिब्बे,4 की मौत कई घायल

खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर के पास चंडीगढ़ एक्सप्रैस के 14 डिब्बे पटरी से उतर कर क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए बताए गए हैं।

ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़ एक्सप्रैस अपने नियत समय पर चंडीगढ़ से गोरखपुर की ओर जा रही थी और यात्री किसी दुर्घटना से बेखबर थे कि अचानक ट्रेन गोंडा के पास डी रेल हो गई और यात्रियों में खलबली मच गई। सीएम योगी ने तुरंत जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है

रेलवे ने इस हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। तथा इस ट्रैक पर गुजरने वाली ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। हादसे के बाद सही सलामत यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है तथा राहत व बचाव कार्य जारी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24