जन-मुद्दे

बिग ब्रेकिंग, पूरे देश में जारी हुए एल पी जी सिलेंडरों की नई कीमतें। क्या हैं जानिए।

खबर शेयर करें 👉

देश भर के एल पी जी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक अहम खबर आई है। केंद्रीय बजट जारी होने के बाद से ही उपभोक्ताओं की नजर रसोई गैस के दामों पर भी टिकी हुई थी कि गैस सिलेंडर के दाम कम होंगे या ज्यादा। इसी क्रम में तेल और गैस विपणन कंपनियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं।

नई कीमतों में थोड़ा बहुत बदलाव करते हुए घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कुछ स्थानों पर लोगों को मामूली राहत मिली है लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बढ़ोतरी भी हुई है। नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 14’2 kg का घरेलू सिलेंडर लगभग 900रु के आस पास मिलेगा जबकि मुंबई में 910,कोलकाता में 930 रु , और चेन्नई में 915 रुपए का मिलेगा। कई स्थानों पर राज्य और स्थानीय टैक्स के आधार पर ये कीमतें 940 से 950 रूपये तक भी हैं।उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पूर्ववत सब्सिडी योजना का लाभ मिलता रहेगा।

वैसे गैस और तेल की दरें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर माह की शुरुआत में तय कर देती हैं। ताकि बाजार की वास्तविक स्थिति के अनुसार कीमतों में संतुलन बना रहे और उपभोक्ताओं को गैस सुचारू रूप से मिलती रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *