उत्तराखण्डउधमसिंह नगरक्राइम

किशोरी के लापता होने के मामला में बड़ा खुलासा, सहेलियों ने किया था सौदा, दो लोगों ने किया दुराचार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। अपनी ही सहेली को होटल कर्मी को पांच हजार में बेचने वाली रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप निवासी दो नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेज दिया गया है।

एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि 10 फरवरी, 2023 में एक किशोरी गायब हो गई थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही जांच महिला उप निरीक्षक नेहा राणा को सौंप दी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी बिंदुखेड़ा निवासी धर्मेंद्र के साथ है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश की तो आरोपित धर्मेंद्र पुलिस के डर से उसे रुद्रपुर छोड़कर फरार हो गया।

एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि इसके बाद किशोरी अपनी ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर निवासी सहेलियों के यहां गई। दोनों ही सहेलियां उसे लालपुर स्थित होटल में छोड़ आईं। लापता किशोरी की लोकेशन लालपुर स्थित होटल में मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे बरामद कर लिया। इस दौरान पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी सहेलियों ने उसे होटल कर्मी देबू कश्यप को पांच हजार में बेचा था।

होटल में देबू कश्यप ने उससे दुष्कर्म किया। जबकि इससे पहले धर्मेंद्र उसे अपने साथ ले गया था और उसने भी उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों पर पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। जबकि उसे बेचने वाली दोनों सहेलियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार शाम को सूचना मिली कि किशोरी को बेचने वाली दोनों नाबालिग आवास विकास क्षेत्र में है। इस पर महिला उप निरीक्षक नेहा राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों किशोरियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें बालिका संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेजा गया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *