उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

बोली युवती- समलैंगिक पति से शादी करा ससुरालियों ने बर्बाद कर दी जिंदगी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युवती ने पति व ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसका पति समलैंगिक है और वह रात में श्रृंगार करता है। जबकि ससुरालियों पर धोखे में रखकर शादी करने का आरोप है। युवती ने महिला आयोग में शिकायत की है। 

हरिद्वार निवासी युवती का कहना है कि उसकी शादी फरवरी में यमुनानगर, हरियाणा निवासी लड़के से हुई थी। शादी में उसे बुरी तरह धोखा मिला है। लड़की के माता-पिता का कहना है कि लड़का समलैंगिक था तो हमारी बेटी से शादी कर उसकी जिंदगी क्यों बर्बाद की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड शासन ने तीन अधिकारियों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि बेटी की अरेंज मैरिज एक परिचित के माध्यम से हुई थी। उन्होंने बताया कि दहेज में कार मांगी थी। उन्हें 21 लाख कैश और गाड़ी दी थी। बेटी को 18 तोला सोना भी दिया था। शादी में कुल मिलाकर 80 लाख रुपये खर्च किए थे। लड़की ने बताया कि शादी से पहले लड़के से मिलने के लिए कहते थे, लेकिन लड़का कभी नहीं आया। रात 10.00 बजे के बाद लड़की को फोन नहीं करता था और कहता था कि वह जल्दी सो जाता है।

यह भी पढ़ें -  मॉनसून की ट्रफ लाइन बनी आफत, अगले 48 घंटों तक जारी रहेगी बारिश

वह अपनी छवि एक संस्कारी लड़के की बनाए हुए था। वह कॉल पर नहीं सिर्फ मैसेज में बात करता था। शादी के बाद लड़के के माता-पिता ने कहा कि लड़का मानसिक रूप से कमजोर है, इसलिए वह संबंध नहीं बनाएगा। लड़के की मां ने यह बात किसी को न बताने के लिए कहा था। युवती ने शिकायत कर महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर किसी लड़की से शादी करना अपराध है। इसमें लड़की का कोई दोष नहीं था, उसके साथ अन्याय हुआ है। ऐसे में लड़के और माता-पिता पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें -  यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, दो की मौत, दस लापता
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24