उत्तराखण्डदेहरादून

स्वामी विवेकानंद की जयन्ती पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने युवाओं के प्रेरणास्रोत, युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयन्ती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ पर सभी नागरिकों विशेषतः युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी का दर्शन, सिद्धान्त, आध्यात्मिक विचार और आदर्श, युवाओं के लिए सशक्त ऊर्जा स्रोत हैं। राज्यपाल ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाकर देश एवं प्रदेश के बदलाव का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। युवाओं के बल, बुद्धि, पवित्र व निस्वार्थ सेवा से ही देश का पुनरुत्थान सम्भव है। राज्यपाल ने कहा कि अमृतकाल के इस सोपान में भारत को विकसित राष्ट्र एवं विश्व गुरु बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने युवाओं से इस कालखंड का सदुपयोग करते हुए राष्ट्र एवं समाज की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *