उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

ब्यूटीशियन बन आजीविका मजबूत करेंगी किसान पृष्ठभूमि की महिलाएं

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। खेतों में कुदाल, फावड़ा चलाने वाली किसान पृष्ठभूमि की महिलाएं अब आपको ब्यूटीशियन के नये रुप में नजर आएंगी। स्वरोजगार के इस नये माडल को खड़ा करने का प्रयास शुरू हो गया है। किसान महिलाएं इस नये रुप रंग में दिखे इसके लिए धरातल पर प्रयास आज से शुरू हो गया है।

जिला उद्योग केन्द्र उधमसिंहनगर द्वारा संचालित 21 दिवसीय कोस्मेटिक/ ब्यूटीपार्लर आज से खुशशान्ति नगर स्थित वनधन सेंटर में शुरू हो गया है। महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा युवतियों को इसके हुनर सिखाएं जा रहे है। उड़ान क्लस्टर के वनधन सेंटर में आज विकास खंड गदरपुर एनआरएलएम की एरिया कोडीनेटर राधा रानी ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। विकास खंड की महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं युवतियों को 21 दिनों तक ब्यूटीपार्लर की बारिकियां बताई जाएगी। इस अवसर पर एरिया कोडीनेटर राधा रानी ने कहा कि ब्यूटीपार्लर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस क्षेत्र में व्यापक रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। राधा रानी ने कहा कि दुल्हन को सजाने के लिए महिलाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। सहयोगी संस्था के रूप में सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया द्वारा प्रशिक्षण को सम्पन्न करने के लिए योगदान दिया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने कहा कि आधुनिक तकनीकी से लैस इस प्रशिक्षण से तैयार महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में नया आयाम बनायेगी।

उन्होंने कहा कि इस इलाके में ब्यूटी पार्लर से संवधित रोजगार से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस रोजगार की अपार संभावनाएं यहां दिख रही है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार इस तरह के रोजगार परक प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहे है। उन्होंने कहा कि आजिविका के क्षेत्र में संस्था 17 वर्षो से कार्य कर रही है। प्रशिक्षण में विभिन्न गांवों की 25 महिलाओं को ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था की प्रशिक्षक फरहा पासा द्वारा आज महिलाओं को ब्यूटीपार्लर के व्यवसाय के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि बाहरी त्वचा को सुंदर रखने के लिए पार्लर की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में ब्यूटीशियन की आधुनिक तकनीकी से महिलाओं को रुबरु कराया जाएगा। क्षेत्र की महिलाओं ने इस स्थान पर प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक का आभार जताया। इस अवसर पर उड़ान क्लस्टर की अध्यक्ष अनीता मौर्या, रिप प्रोजेक्ट की कोडिनेटर निक्की, आईपीआरपी राखी , राजकुमारी, ललिता आदि मौजूद रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *