देहरादून

बीसीए की छात्रा की डिलीवरी के दौरान हुई मौत। प्रेमी के साथ रहती थी लिव इन में,

खबर शेयर करें 👉

देहरादून देहरादून के सुभाष नगर स्थित यूनिवर्सिटी में बीसीए थर्ड ईयर की छात्रा जो की उधम सिंह नगर जिले के खटीमा की रहने वाली थी, की देहरादून के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार छात्रा ने कुछ दिन पहले 8 माह के शिशु को जन्म दिया था। प्रीमेच्योर डिलीवरी के चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एक जानकारी के अनुसार उक्त बी सी ए की छात्रा देहरादून में अपने क्षेत्र के ही साथी मनीष के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। मनीष भी इसी यूनिवर्सिटी से बी एस सी न्यूट्रीशन की पढ़ाई कर चुका है। इस लिव इन रिलेशनशिप की जानकारी परिवार को नहीं थी। न ही इन्होंने प्रावधान के अनुसार यू सी सी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था।

सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन खटीमा से देहरादून पहुंच गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *