उत्तराखण्डदेहरादूननैनीतालराजनीति

बागेश्वर उप चुनावः  भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की रोमांचक जीत, सीएम ने जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर/देहरादून। विधानसभा उप निर्वाचन बागेश्वर में भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार पर 2405 मतों से विजय हासिल की। मतगणना शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुई।

भाजपा प्रत्याशी को कुल 33247 मत पड़े जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 30842 मत पड़े, इसी तरह यूकेडी प्रत्याशी को 857, उपपा को 268, सपा प्रत्याशी को 637 मत पड़े व नोटा को 1257 मत पड़े। कुल 67289 मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया जिसमें से 181 पोस्टल बैलेट अस्वीकृत हुये। विजय प्रत्याशी पार्वती देवी को रिटर्निंग आफिसर हरगिरी ने विजय प्रमाण पत्र दिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारियों को षांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु बधाई दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बारिश ने तोड़ी व्यवस्था, 166 सड़कें बंद, मंत्री ने की कार्यों की समीक्षा 

वहीं बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विजय मातृशक्ति, युवा शक्ति और वरिष्ठजनों के हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उप चुनाव में बागेश्वर विधानसभा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और राज्य सरकार की नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः एसएसबी के एएसआई के पुत्र ने की खुदकुशी, सनसनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत स्व. चंदनराम दास  को श्रद्धांजलि है। उनके समय के रुके हुए कार्यों और उनके सपनों को पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने राज्य सरकार पर जो विश्वास जताया है, बागेश्वर की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बागेश्वर का विकास किया जायेगा। बागेश्वर उप निर्वाचन में  जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट को बधाई दी।

यह भी पढ़ें -  भू-स्खलन से निपटने को हाईटेक प्लान, बलियानाला में दिखने लगे बदलाव के संकेत
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24