उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

बदरीनाथ हाइवे भूस्खलन के चलते बंद, वाहन फंसने से यात्री हलकान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश जमकर तबाही मचा रही है। बारिश के बीच प्रदेश के कई स्थानों में भूस्खलन हो रहा है। इस बीच शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश ‌मुसीबत का सबब बन गई। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे गोचर के पास पहाड़ी से सड़क पर मलबा गया है। इससे कई वाहन फंस गए हैं। 

हाईवे पर मलबा आने से सड़क छह घंटे से बंद पड़ा हुआ है। बदरीनाथ हाईवे पर कमेडा में स्लाइंडिंग जोन है। वहीं, यमुनोत्री में भी कृष्णा चट्टी में भू-कटाव हो रहा है। उधर यमुनोत्री धाम सहित आसपास लगातार बारिश के की वजह से जानकीचट्टी फूलचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी में यमुना नदी के कटाव से एक कच्चा ढाबा यमुना नदी में बह गया। 

यह भी पढ़ें -  जेल से गैंग चला रहा था चीनू पंडित, STF ने दो खास गुर्गों को किया गिरफ्तार

जबकि एक अन्य ढाबे सहित बिजली की बड़ी लाइन पर लगा ट्रांसफर झूल रहा है। उत्तराखंड के अधिकतर जिलों के कुछ इलाकों में आज शनिवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  फईम मौत मामला: हाईकोर्ट के आदेश पर अब SIT करेगी जांच, जांच अधिकारी का भी होगा तबादला
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group