उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

आईआईटी के काग्जीनेंस महोत्सव में युवकों में चले जमकर लात घूंसे, मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। आईआईटी रूड़की में चल रहे काग्जीनेंस महोत्सव में हिमाचल प्रदेश से आये एक गायक के कार्यक्रम में दो युवकों में जमकर लात घूंसे चले। उनमें आपस में जमकर मारपीट भी हुयी। इस मारपीट में घायल युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत का है। घटना की बाबत थानेदार बारू सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात गीतों के कार्यक्रर्मों के दौरान दो छात्र आपस में भिड़ गये। जिसमें छात्र सारांश चमोली ने युवक तुषार निवासी आवास विकास काॅलोनी रूड़की पर हमला कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *