उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

शराब पीकर पहुंचे पति को पत्नी ने बेरहमी से पीटा, तड़प-तड़प कर निकली जान, ‌गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शराब के नशे में धुत पति की उसकी ही पत्नी ने हत्या कर दी शराब को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने पास पड़ी लोहे रॉड मारकर पति को मौत की नींद सुला दिया। घटना  को अंजाम देने के बाद पति से कई घंटों तक इस राज को दफन रखने की कोशिश की, लेकिन मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।  

जानकारी के अनुसार  देवलचौड़ बन्दोबस्ती रामपुर रोड निवासी लक्ष्मण सिंह भनवाला (46) रामपुर रोड स्थित सिद्धार्थ सिटी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात हैं। घर में पत्नी गीता और 9 साल का बेटा शिवांशु है। आवा उसके दो भाइयों का परिवार ही रहता है एचडी हरबंस सिंह ने बताया सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लक्ष्मण शराब के नशे में घर पहुंचा। उस वक्त गीता घर मे कपड़े धुल रही थी। तभी नशे में धुत लक्ष्मण गीता से चिपकने लगा।

गीता ने रोका और डांटा, लेकिन लक्ष्मण नही माना। धक्का देने के बावजूद लक्ष्मण नही माना। इसीबीच गीता के हाथ लोहे का पाइप लग गया और उसने एक के बाद एक लक्ष्मण पर कई प्रहार कर डालें जिससे  लक्ष्मण लहूलुहान हो गया औरजाकर सीढ़ियों पर बैठ गया गीता को यह आभास भी ना था कि वह वहीं बैठे बैठे मर जायेगा। लक्ष्मण की मौत के बाद गीता के हाथ पैर फूल गए। उसने घण्टों तक मामला छिपा कर रखा, लेकिन इसी बीच बेटा शिवांशु पड़ोस में रहने वाले ताऊ कुंदन सिंह भनवाला के पास पहुंच गया।

यहां उसने ताई को घटना बताई तो उनके होश उड़ गए। देर रात खबर मिलने पर  एसपी सिटी हरबंस सिंह,सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी,  टीपी नगर चौकी प्रभारी पंकज, एसआई कुमकुम धानिक मौके पर पहुंच गए। पूंछतांछ में महिला ने अपना जुर्म कुबूल किया और कहा कि लक्ष्मण अक्सर नशे में आता था और उल्टी सीधी हरकतें करता था। आज बात हद से गुजरी तो उनसे गुस्से में हमला कर दिया। पुलिस ने गीता को गिरफ्तार कर लिया और शव को मोर्चरी भेज दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *