उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

पत्नी की अश्लील तस्वीर वायरल करने वाला इनामी बदमाश राजस्थान से गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। एक साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पत्रकारों को बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने सुदामा लाल मीणा निवासी ग्राम बामनवास, थाना तुण्डिला जिला सवाई माधो सिंह पर की आरोप लगाए थे। उसके खिलाफ धमकी देने और महिला से अश्लीलता करने  का मुकदमा दर्ज था। उन्होंने बताया कि टिक टॉक के माध्यम से 2020 में दोनों संपर्क में आये। फरवरी 2021 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद सितारगंज में ही किराए के कमरे में रहने लगे। बाद में दोनों में अनबन हो गई और युवती मायके चली गई।

इस दौरान आरोपी ने उसकी तस्वीर खींच ली। बाद में तस्वीरों को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। उसकी तस्वीरों पर अश्लील कमेंट किये और उसको धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह लंबे समय से फरार था। इस कारण उस पर 15000 का इनाम रखा गया था।  पुलिस ने आरोपी को  उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में टीम में कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल, एसआई चंदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र गोस्वामी शामिल थे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *