उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

चेहरे को तेजाब से जलाने के बाद कट्टे में भरकर फेंका शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। यहां कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गेहूं के खेत में कट्टे में बंद शव मिला है। मृतक के चेहरे को तेजाब से जलाया गया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड सात स्थित गेहूं के खेत में एक कट्टे में बंद कर किसी आदमी का शव फेंका गया है। सूचना पर किच्छा कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई गई। बाद टीम ने शव को पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया। पुलिस आशंका जता रही है की मृतक की हत्या कर शव को कट्टे में बंद कर गेहूं के खेत में फेका गया है। मृतक के शरीर में घाव के निशान भी है।  एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि शव की पहचान डोरी लाल निवासी सितारगंज के रूप में हुई है जो यहां पर साबिर के घर पर रहता था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके लिए डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीमको मौके पर बुला लिया गया है। मृतक के चेहरे को तेज़ाब से जलाया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *